फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: शैक्षणिक के साथ खेलकूद और योग में दक्ष होंगी छात्राएं

Wed, 03 Jul 2019 10:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन के आवासीय परिसर में चार सप्ताह तक परियोजना प्रभावित गांव की छात्राओं को शैक्षणिक, खेलकूद, योग और कम्युनिकेशन स्किल्स का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


अमर उजाला महिला सशक्तीकरण की अपराजिता मुहिम के तहत इस कार्यशाला से जुड़कर मीडिया पार्टनर के रूप में कार्य करेगा। बुधवार को कार्यशाला का शुभारंभ परियोजना प्रभावित गांव के आठ राजकीय विद्यालयों से आई हुई 45 छात्राओं और उनके अभिभावक की मौजूदगी में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक सप्तर्षि राय (मानव संसाधन), एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से नोएडा स्थित कॉरपोरेट कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन


अपने संबोधन में देश भर के एनटीपीसी परियोजना में चलने वाले इस अभियान से बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन के बारे में बताया। एनटीपीसी कोलडैम प्रबंधन को इस कार्यक्रम को बेहतर बनाने का सुझाव दिया।

एसएम चौधरी, मुख्य महाप्रबंधक (कोलडैम), सभी विभागाध्यक्ष तथा बालिका सशक्तीकरण अभियान की व्यवस्था के लिए गठित की गई समितियों के सदस्य इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

इनमें दक्ष होंगी छात्राएं

अभियान के तहत क्लासरूम प्रशिक्षण, आउटडोर तथा इंडोर गेम्स से बालिकाओं को टीम भावना का महत्व समझाया जाएगा। फाइन आर्ट, पर्यावरण, कंप्यूटर शिक्षा तथा जेंडर स्टडीज के साथ टीम भावना विकसित करने तथा कम्युनिकेशन स्किल्स की जानकारी दी जाएगी।

फिजिकल फिटनेस के लिए कोर्स में योग, आत्मरक्षा और खेलों को रखा है। कंट्रोल रूम स्थापित बालिका सशक्तीकरण अभियान में गतिविधियों की सुचारु व्यवस्था को कंट्रोल रूम स्थापित किया गया हैै।

सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बालिकाओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने को विभिन्न समितियां बनाई गई हैं। इनकी मॉनीटरिंग उच्च स्तरीय समिति करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें