फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नहीं जागा एनएचएआई तो आप कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे के गड्ढों में रोपे पौधे

Wed, 25 Aug 2021 08:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

आप पार्टी पांवटा इकाई ने चेताया है कि शीघ्र मार्ग की दशा नहीं सुधारी गई तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। मार्ग की मरम्मत न होने से आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे के गड्ढों में रोपे पौधे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे पांवटा-शिलाई पर तारुवाला में पड़े गड्ढों में आप कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पौधे रोप दिए। मार्ग के बद्रीपुर से तारुवाला तक बदहाल मार्ग पर हादसे हो रहे हैं। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) कोई प्रयास सड़क को सुधारने के लिए नहीं कर रहा है।

विज्ञापन


आप पार्टी पांवटा इकाई ने चेताया है कि शीघ्र मार्ग की दशा नहीं सुधारी गई तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। मार्ग की मरम्मत न होने से आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है। आम आदमी पार्टी पांवटा इकाई के अध्यक्ष संजीव कुमार, महासचिव रणजीत सिंह, भानू, साहिल, सन्नी, अभिजीत, राजीव, अमन, रोहित, जॉनी, सद्दाम, गुरचैन सिंह, पवन, लखबीर, गुरदीप सिंह और हन्नी सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता करीब एक साल से पांवटा-शिलाई एनएच-707 मार्ग पर बद्रीपुर से तारुवाला तक बदहाल है।

यह एनएच नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड तीन और चार के बीच से गुजरता है। हालत इतनी खराब है कि हर तरफ गड्ढे पड़ चुके हैं। हल्की सी बारिश होते ही मार्ग से पैदल तक गुजरना कठिन होता है। इस बारे कई बार आवाज उठाई गई है। एनएच प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि मार्ग मंत्रालय को सौंपा गया है। मार्ग से शिलाई और पांवटा क्षेत्र के हजारों वाहन रोज गुजरते हैं। विपक्ष के कुछ नेताओं और स्वयंसेवियों ने भी आवाज बुलंद की थी। लेकिन धरना प्रदर्शन की धमकियों से बात आगे नहीं बढ़ सकी। अब आम आदमी पार्टी ने बुधवार को विरोध स्वरूप पौधरोपण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें