फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: अनुराग ठाकुर बोले- दिसंबर 2025 तक बनकर तैयार होगा सीयू देहरा कैंपस

Tue, 22 Jul 2025 05:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर देहरा को लेकर मंगलवार को अपने दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लूडी) के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  
विज्ञापन
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सीपीडब्लूडी अधिकारियों के साथ की बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल में निर्माणाधीन केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर देहरा को लेकर मंगलवार को अपने दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लूडी) के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।   अनुराग ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय पूरे प्रदेश के लिए बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। वर्ष 2009 में हिमाचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा-धर्मशाला की स्वीकृति हुई। आज 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह यह विश्वविद्यालय किराये के एक अस्थायी परिसर में चल रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

हिमाचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय लाने का उदेश्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य से संबंधित था। मोदी सरकार ने इसके निर्माण में कोई कमी नहीं रखी, मोदी ने 250 करोड़ के बजट को बढ़ाकर 500 करोड़ कर दिया लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से भूमि देने में देरी, वन मंजूरी में कमी व अन्य कारणों से अभी भी विद्यार्थियों को किराये के भवन में पढ़ना पड़ रहा है।  प्रदेश की मौजूदा राज्य सरकार की केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा परिसर को लेकर उदासीनता देखी जा रही है और इसी के चलते यहां पर राज्य सरकार ने अभी तक बिजली और पानी की सुविधा को नहीं दिया है। सीयू देहरा परिसर को लेकर राज्य सरकार की उदासीनता छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। 
विज्ञापन

देहरा बनेगा शिक्षा का बड़ा केंद्र
अनुराग ने कहा कि आने वाले समय में देहरा क्षेत्र शिक्षा का एक बड़ा केंद्र बनेगा, जिससे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे। लेकिन फिलहाल स्थिति यह है कि 2,500 विद्यार्थियों के लिए जो सुविधाएं होनी चाहिए थीं, वे अभी तक तैयार नहीं हो पाई हैं। यह परियोजना को प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बने, छात्रों का भविष्य उज्ज्वल हो हम सबको इस दिशा में मिल कर प्रयास करने चाहिए। सीपीडब्लूडी के अधिकारियों से भी इस साल के अंत तक निर्माण कार्य को खत्म करने व आवश्यक सुविधाओं का बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें