फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने आनंद शर्मा के बयान पर किया पलटवार, ये कहा

Thu, 03 Oct 2019 06:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा के बयान पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने पुराने नेताओं सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. भीम रॉव आंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भूल जाती है, ऐसी पार्टी से कोई ज्यादा उपेक्षा नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय की सरकार को याद कर रहे हैं। अनुराग ने कहा कि शायद कांग्रेस अपनी बंद आंखों से चीजों को देख रही है। आनंद ने अपने बयान में कहा था कि सारे काम पीएम मोदी कर रहे हैं और उनका मंत्रिमंडल मात्र रबड़ स्टैंप है।

हिमाचल में एचपीसीए में परिवारवाद के सवाल पर अनुराग ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने कुनबे में नज र डाल कर देखे, फिर बताए कि परिवारवाद क्या होता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल पर नजर डालकर देखें और फिर बताए कि परिवार किसे कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें