फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में अचानक भड़की आग, दो गायों की मौत

Thu, 03 Oct 2019 06:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले के सकड़ी पंचायत के सुकारना गांव के वार्ड नंबर-एक में बुधवार रात गोशाला में आग लग गई। हालांकि, कारणों का पता नहीं चल सका, लेकिन हादसे में दो गायों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


पीड़ित सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे उनके पड़ोसी ने उन्हें बताया कि उनकी घर के साथ स्थित गोशाला में आग लग गई है। इसके बाद गोशाला में जाकर देखा, तो उनकी दोनों गाय झुलसकर मर चुकी थीं, जबकि अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।

पीड़ित ने बताया कि उन्हें काफी नुकसान हुआ है। वहीं, मौके पर जाकर पटवारी ने निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को 5000 रुपये की फौरी राहत दी है। बैजनाथ के विधायक मुलखराज प्रेमी ने भी घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित को हरसंभव सहायता देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें