फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में लगेंगे एएनपीआर कैमरे ओवर स्पीड पर कटेंगे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जिले में 10 जगह स्थापित करेगी कैमरे
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाएं कम करने पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगी।
इसमें रात के समय नाकाबंदी कर एल्कोहल डिटेक्टर की मदद से शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप से इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। बैठक में एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस विभाग जिले में 10 स्थानों पर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरे स्थापित करेगा। यह कैमरे अत्यधिक गति पर वाहन चलाने वाले चालक की पहचान करेंगे, वहीं सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में भी सहायक होंगे।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त शिमला शहर के साथ अन्य जगहों पर स्पीड मीटर भी स्थापित किए जाएंगे। बैठक में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। वही समतल क्षेत्रों में ओवर स्पीड को रोकने के लिए रम्बल स्ट्रिप्स लगाई जाएंगी जिससे सड़क दुर्घटना को कम किया जा सके। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को जिले में ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर उन्हें दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा की दृष्टि से जिला पुलिस के लिए इंटरलॉक बैरिकेड खरीदे जाएंगे। इसके अलावा 2 डेडिकेटेड एंबुलेंस और 4 क्रेन खरीदने के प्रस्ताव भी तैयार किया जाएगा। यह डेडिकेटेड एंबुलेंस ठियोग और कुमारसैन क्षेत्र में सेवाएं देंगी। उपायुक्त ने कहा कि इन सभी चीजों के साथ-साथ लोगों में सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक होना अतिआवश्यक है। इस दृष्टि से समय-समय पर जागरूकता अभियान और प्रचार सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। बैठक में लोक निर्माण, परिवहन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर निगम शिमला और एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें