फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला वेंटीलेटर, एक और मरीज ने गवांई जान

Wed, 14 May 2014 09:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। अस्पताल में वेंटीलेटर न मिलने से एक मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


हालांकि, डॉक्टर इसे ब्रेन हैमरेज से मौत होने का मामला बता रहे हैं। लेकिन परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से मरीज की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश का रहने वाला राधेश्याम संजौली में कारोबार करता था। इसे दिल का दौरा पडऩे पर सोमवार को आईजीएमसी अस्पताल लाया गया।

मेडीसीन वार्ड में था भर्ती

यहां इसे मैडीसन वार्ड में दाखिल किया गया। परिजनों का कहना है कि वैंटीलेटर न मिलने से उसे बहुत दिक्कत आ रही थी। इस बारे में प्रशासन को सूचित किया गया लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन


मंगलवार को राधेश्याम ने दम तोड़ दिया। उधर, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चंद का कहना है कि डाक्टर इसकी हालत पर पूरी नजर रखे हुए थे। इसे वैंटीलेटर मुहैया करवाने की कोशिश की गई थी। डॉक्टर की कोई लापरवाही नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें