फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास हादसा : पंडोह डैम में मिला एक और शव

Mon, 28 Jul 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कुल्लू ब्यास नदी में बहे हैदराबाद के 25 छात्रों को तलाशने के लिए अभियान में रविवार को पंडोह डैम में रविवार को एक और शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


सर्च अभियान में जुटे एनडीआरएफ और प्रदेश पुलिस के जवानों ने इसे बाहर निकाला। शव काफी पुराना होने से पूरी तरह खराब हो चुका है।

वीएनआर इंस्टीट्यूट के फैकल्टी सदस्यों ने कलूहरी श्री हर्षा का शव होने की आशंका जताई है। सही पहचान डीएनए टेस्ट रिपोर्ट से होगी। रविवार दोपहर को पंडोह डैम में एक शव दिखाई दिया।

एनडीआरएफ और पुलिस जवानों ने इसे बाहर निकाल कर वीएनआर विज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट के फैकल्टी स्टाफ से शव की पहचान करवाई गई।
Trending Videos
विज्ञापन

डीएनए का इंतजार, शवों की नहीं हुई शिनाख्त

उन्होंने शव कलूहरी श्री हर्षा का होने की आशंका जताई है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजा। फिर शव को दिल्ली भेजा जाएगा। हैदराबाद में डीएनए टेस्ट से शव की सही पहचान हो पाएगी।

पंडोह कैंप के प्रभारी एवं एसडीएम गोहर दिलेराम धीमान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि सर्च अभियान जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें