फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू की चार छात्राओं को निजी कंपनी में 10-10 लाख के वार्षिक पैकेज का ऑफर

Thu, 11 May 2023 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय के पांच वर्षीय विधिक संस्थान यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज की चार छात्राओं को निजी क्षेत्र की एक लॉ फर्म में 10-10 लाख रुपये वार्षिक पैकेज का ऑफर मिला है। 
विज्ञापन
विधिक संस्थान यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पांच वर्षीय विधिक संस्थान यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज की चार छात्राओं को निजी क्षेत्र की एक लॉ फर्म में 10-10 लाख रुपये वार्षिक पैकेज का ऑफर मिला है। हैदराबाद की एक लॉ फर्म में ये छात्राएं नौकरी करेंगी। छात्राओं में विपाशा गुप्ता, मुस्कान चौहान, भानू चौधरी और सुचिता वशिष्ट शामिल हैं।

विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. शिव कुमार डोगरा ने इन छात्राओं की उपलब्धि पर अभिभावकों के साथ शिक्षकों को भी बधाई दी है। संस्थान के विधि डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थियों के लिए मार्च 2023 में कैंपस प्लेसमेंट को साक्षात्कार करवाए गए थे। इसमें विधि, कानून क्षेत्र में कार्य करने वाली कंपनियों ने परिसर में आकर साक्षात्कार करवाए। 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें चार छात्राओं का चयन किया गया है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें