केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स में मंगलवार को स्कूल का वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। निदेशक उच्चतर शिक्षा शशि भूषण सेखरी ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्कूल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 2013-14 सत्र के छात्र-छात्राओं को नवाजा गया।
कार्यक्रम में सबसे पहले सरस्वती वंदना ने माहौल को भक्तिमय बनाया। उसके बाद छात्राओं ने ‘सायरा बानो रे’ नाटी प्रस्तुत की। छात्र छात्राओं ने जर्मन प्ले भी पेश किया।
पंजाबी गिद्दा और अन्य कई रंगारंग प्रस्तुतियां पेश कर छात्रों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में उप प्रधानाचार्य परमजीत कौर ने धन्यवाद भाषण दिया।
सम्मान पाने वालों में सीनियर वर्ग से दीपाली, स्मृति, नितिका, रविकांत, हर्षित, शैल्जा, रितिका, शिवानी, श्वेता, अभिमन्यु, रितिका, निधि एंड पार्टी, अंकित, अनामिका, केशव, मुकेश, शिवम, प्रिंस, कुसुम, गरिमा, अदिति, उमेश, अभिनव, प्रतिभा और जूनियर वर्ग में पलक, शिवानी, कुसुम, ईशान, पंचम और लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।