पहाड़ों की रानी शिमला की सर्पीली सड़कों पर 10 जगह ‘यमदूतों’ का नाका लगा रहता है। हर साल इन ब्लैक स्पॉट पर कई लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं।
हाल ही में शहर के उपनगर पंथाघाटी के समीप आईपीएस अफसर चंद्रशेखर पंडित की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जहां ये हादसा हुआ यहां पहले भी कई हादसे हुए।
सकुर्लर रोड हाईकोर्ट बस स्टॉप और टिंबर हाउस बस स्टॉप पर अलग-अलग हादसों में बस के नीचे दो महिलाएं कुचली जा चुकी हैं। रोज औसतन आधा दर्जन राहगीर घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
हालांकि शिमला पुलिस ने 12 तीखे मोड़ों पर मिरर लगाए हैं। लेकिन इसके बावजूद हादसे जारी है। लोग इंतजार में है कि कब प्रशासन इन्हें दुरुस्त करवाएगा।
यहां पर हैं ब्लैक स्पॉट
ओल्ड बस स्टैंड के साथ लगता सर्कुलर रोड
होली डे होम से बैम्लोई तक की सड़क
लक्कड़ बाजार से बस स्टैंड के समीप रिंक वॉल
टिंबर हाउस और टॉलैंड चौक
लक्कड़ बाजार से ताराहाल
हिमलैंड पेट्रोल पंप के समीप तीखा मोड़
कच्ची घाटी, कसुम्पटी, विकासनगर और मैहली में तीन ब्लैक स्पॉट