चंबा जिले की अंजलि वकील को टोक्यो में सम्मानित किया गया। जापान के टोक्यो शहर में 14वां राष्ट्रीय ट्रेड फेयर 2024 का आयोजन किया गया। समारोह में जापान के राष्ट्रदूत सीवी जॉर्ज विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने अंजलि वकील को सम्मानित किया। इसके अलावा बिहार-जापान फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद विजय सिंह ने भी चंबा रूमाल के लिए अंजलि वकील को सम्मानित किया। अंजलि वकील ने इस सम्मान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। गौरतलब है कि चंबा की अंजलि को 2018 में राष्ट्रीय अवार्ड मिल चुका है।