फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बोखरीमोड़ में नर्सिंग प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Mon, 05 Aug 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग बोंखरीमोड़ में महिला अभ्यर्थियों के लिए जीएनएम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह जानकारी बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जीएनएम प्रशिक्षण के लिए शैक्षणिक योग्यता सामान्य श्रेणी की अभ्यर्थियों के लिए 40 प्रतिशत अंकों के साथ जमा दो उत्तीर्ण, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता 35 प्रतिशत अंकों के साथ जमा दो उत्तीर्ण अनिवार्य है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग की अभ्यर्थियों को जीएनएम प्रशिक्षण के लिए सरकार की ओर से छात्रवृति भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग बोंखरीमोड़ में आधुनिक सुविधाओं एवं उपकरणों से लैस भवन में नर्सिंग प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। कॉलेज में सरकार की ओर से जीएनएम प्रशिक्षण के लिए 40 सीटें स्वीकृत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें