फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: अनिरुद्ध सिंह बोले- आधार सेवा केंद्र में एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सभी सुविधाएं

Fri, 19 Dec 2025 03:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने शुक्रवार को एसडीए कॉम्प्लेक्स, कसुम्पटी में प्रदेश के पहले आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने किया आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने शुक्रवार को एसडीए कॉम्प्लेक्स, कसुम्पटी में प्रदेश के पहले आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर ही इस आधार सेवा केंद्र में लोगों की आधार संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में तीन आधार सेवा केंद्र स्वीकृत हुए हैं, जिसमें एक शिमला, मंडी और कांगड़ा में स्थापित किया जा रहा है। यह हिमाचल का पहला आधार सेवा केंद्र है। उन्होंने कहा कि पहले आधार संबंधी कई सुविधाओं के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता था लेकिन अब इस आधार सेवा केंद्र में सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि यूआईडीएआई हेड ऑफिस नई दिल्ली के एनरोलमेंट एंड अपडेट डिवीजन के लगातार मार्गदर्शन और सहयोग से शिमला के एसडीए परिसर कसुम्पटी में इस आधार सेवा केंद्र का सफल संचालन यूआईडीएआई चंडीगढ़ की ओर से किया जाएगा। यह नया आधार सेवा केंद्र आरामदायक माहौल में आधार से जुड़ी सभी जरूरतों के लिए होगा। यह केंद्र पूरी तरह से व्हीलचेयर एक्सेसेबल है और इसमें बुजुर्गों और विशेष रूप से विकलांग नागरिकों की मदद के लिए विशेष सुविधाएं हैं। यह केंद्र हफ्ते के सातों दिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा और केवल सार्वजनिक छुट्टियों में बंद रहेगा। शिमला और आसपास के इलाकों के निवासियों को बिना किसी परेशानी के, बिना लाइन में लगे सेवा का अनुभव करने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। समारोह का नेतृत्व निदेशक यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ जगदीश कुमार ने किया।  इस अवसर पर यूआईडीएआई के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर विजय सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तरी क्षेत्र रजनीश मेहता, संयुक्त निदेशक डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस विभाग अनिल सेमवाल तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें