फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भरयाल में सीवरेट ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉरेस्ट विभाग की एनओसी के बिना बिछाई जा रही थी पाइप लाइन
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे वनकर्मी, आज होगी निशानदेही
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम के मज्याठ वार्ड के भरयाल स्थित कूड़े संयंत्र की आग से उठे धुएं का मामला अभी शांत ही हुआ था कि अब यहां पर बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का मामला गरमाना शुरू हो गया है। यहां पर एसटीपी के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है, लेकिन कंपनी की टीम को ग्रामीणों ने काम करने से रोक दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने के लिए फॉरेस्ट विभाग से एनओसी नहीं ली गई है, इसके बावजूद काम किया जा रहा है। लिहाजा बिना अनुमति वन भूमि में खोदाई और पाइप लाइन डालने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने फॉरेस्ट विभाग को शिकायत देने के बाद यहां पर काम रुकवा दिया है।
विज्ञापन

भरयाल की रहने वाली सीमा कुमारी ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर नियमों की उल्लंघना की जा रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों से मौके पर एनओसी को लेकर सवाल किए गए तो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। लिहाजा अब ग्रामीणों ने एकजुट होकर काम रुकवा दिया है। ग्रामीणों का कहना है फॉरेस्ट विभाग को शिकायत दी गई है। वहीं शिकायत के बाद रेंज ऑफिसर ने मौके पर फॉरेस्ट गार्ड को भेजा है। ग्रामीणों का कहना है कि फॉरेस्ट विभाग की एनओसी लिए बिना पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जो पूरी तरह अवैध है। उनका कहना है कि यदि समय रहते विरोध न किया जाता तो बड़े पैमाने पर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंच सकता है। उधर, फॉरेस्ट विभाग ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि सोमवार को विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर निशानदेही करेगी। इसके बाद ही यह तय होगा कि पाइप लाइन का कार्य क्षेत्र में किन शर्तों के तहत किया जा रहा है। बता दें कि स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले ही कूड़े के संयंत्र ने जीना मुहाल कर दिया है। वहीं अब एसटीपी लगाकर यहां के लोगों को और परेशान किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर यहां के लोगों को कोई सौगात देनी ही है तो यहां पर स्कूल-कॉलेज या फिर अस्पताल जैसी सुविधा दें, बल्कि गंदगी की सुविधा न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें