फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: संचूई गांव में घर की खुदाई में मिली पत्थर की प्राचीन मूर्ति

Mon, 16 Oct 2023 07:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)

सार

चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की संचूई गांव में घर की खुदाई करने पर प्राचीन मूर्ति मिली है। यह मूर्ति कौन सी शताब्दी और किस देवी-देवता की है।
विज्ञापन
संचूई में घर की खुदाई में मिली पत्थर की प्राचीन मूर्ति - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की संचूई गांव में घर की खुदाई करने पर प्राचीन मूर्ति मिली है। यह मूर्ति कौन सी शताब्दी और किस देवी-देवता की है। उसको लेकर पुरातत्व विभाग ही सही जानकारी दे पाएगा। इसको लेकर पंचायत की तरफ से प्रशासन व पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी गई है। पत्थर की मूर्ति दो फीट लंबी और 80 किलो वजनी है। मूर्ति पर उकेरे चित्र रघुनंदन राम और सीता माता की तरह दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


संचूई गांव के कृष्ण पखरेटिया और करनैल सिंह पखरेटिया के पुराने घर में खुदाई के दौरान मूर्ति मिली है। पुराने घर को तोड़कर नए घर का निर्माण किया जा रहा है। इसी दौरान जब नींव के लिए खुदाई की तो पत्थर की यह पुरानी मूर्ति मिली। कृष्ण पखरेटिया ने जब मूर्ति को अच्छे तरीके से साफ किया उसके बाद मूर्ति में चित्र दिखाई देने लगे। उन्होंने इस मूर्ति को घर में सुरक्षित रखा है। नवरात्र के दौरान ऐसी मूर्ति घर की खुदाई में मिलने को उन्होंने भगवान राम का आशीर्वाद बताया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें