फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की आम सभा आज, आनंद शर्मा ने मोदी पर साधा निशाना

Mon, 24 Oct 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा ने कहा है कि मोदी की मानसिकता स्वस्थ नहीं है। पीएम और उनके मंत्री संयम से राष्ट्रीय मुद्दों पर बयान दें। प्रधानमंत्री प्रधान प्रचार मंत्री बन गए हैं। उन्होंने अपने मंत्रियों को संयम बरतने का संदेश दिया था, मगर वे खुद भी ऐसा करें। आनंद शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि निरंतर हिंदुस्तान से लड़ना उसके और इस पूरे दक्षिण एशिया के हित में नहीं है। 
विज्ञापन


यह भी समझना होगा कि भारत अपनी हिफाजत करना जानता है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद निरंतर हमले हुए हैं। पिछले दिन तक 37 सीजफायर वायलेशन हुए हैं। इसे हमें बड़ी गंभीरता और संजीदगी से समझना चाहिए। ये खतरा बना हुआ है। ऐसे में पूरे देश को एक रखना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेवारी है। आनंद शर्मा पीटरहॉफ शिमला में रविवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

आनंद शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान को एक्पोज करना जरूरी है। इसे पहले भी किया गया है और अभी भी किया गया है। वे एक आग्रह करना चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी, उनके मंत्री और भाजपा अध्यक्ष संयम, गंभीरता और जिम्मेवारी से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडे़ मुद्दों पर बयानबाजी करें। वे वास्तविकता से भिन्न तस्वीर पेश न करें। 
विज्ञापन


देश में ज्वलंत समस्याएं हैं और बड़ी चुनौतियां हैं। उनसे ध्यान हटाया जा रहा है। जब भी भारत की सीमाओं पर आतंकवादी संगठनों ने कोई आक्रमण किया है तो हमेशा उसके खिलाफ मजबूत कार्रवाई हुई है। 29 सितंबर के दिन जो कार्रवाई नियंत्रण रेखा पर की गई है। जब भी ऐसी कोई कार्रवाई होती है तो ये अपेक्षा की जाती है कि देश एक जुबान में बोेले। मगर ये दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस ने ये बात स्पष्ट की थी कि डीजीएमओ के वक्तव्य पर किसी संदेह करने का कोई कारण नहीं है। 

मोदी प्रेजिडेंशियल मैनर में काम कर रहे हैं। मोदी और अमित शाह चुनावी रणनीति बना रहे हैं, जबकि ये परफॉर्मेंस और नॉन परफॉर्मेंस पर बननी चाहिए। मोदी ने दो करोड़ रोजगार साल में देने का वादा किया था और ढाई साल में तो पांच करोड़ रोजगार दिए जाने चाहिए थे। देश में निर्यात गिरा है और कर्जा बढ़ा है। नए उद्योग नहीं लग रहे हैं। 

रूस और ईरान की पाकिस्तान में ज्वाइंट एक्सरसाइज पर भी दिए गलत बयान 
आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से यह कहा गया कि रूस ने पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स के साथ ज्वाइंट एक्सरसाइज रद्द कर दी। 72 घंटे तक रूस की स्पेशल फोर्स पहुंच गई थी और ज्वाइंट एक्सरसाइज की गई। एक सप्ताह के भीतर ईरान की नेवी और पाकिस्तान की नेवी ने ज्वाइंट एक्सरसाइज की। इस बारे में गलत बयानबाजी की गई है, जो नहीं होनी चाहिए थी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आम सभा आज- प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आम सभा का आयोजन सोमवार को राजीव भवन शिमला में होगा। इसमें कांग्रेस की राज्य प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव अंबिका सोनी विशेष रूप से हिस्सा लेंगी। इसमें सीएम वीरभद्र सिंह, राज्य सभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा समेत प्रदेश के तमाम नेता हिस्सा लेंगे। प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। यह आम सभा इस लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

कांग्रेस सरकार एवं संगठन में कुछ समय से मतभेद नजर आ रहे हैं, उसके मद्देनजर भी इस जनरल हाउस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। पिछले दिनों सीएम वीरभद्र सिंह की राहुल गांधी और अंबिका सोनी से हुई मुलाकात को भी इस आम सभा से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार के दिन भी इस आम सभा के आयोजन की तैयारियों में जुटे रहे। 

राजीव भवन के सभागार को सजाया जा चुका है। उधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि इस आम सभा में कांग्रेस एकजुटता और आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से सत्ता प्राप्ति के मसले पर चर्चा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्र्रेस के तमाम दिग्गज नेता इसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें