पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद का सोलन से शिमला के पीटरहॉफ में पहुंचने पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेसियों में मशोबरा और भराड़ी में शर्मा के कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने की होड़ लगी है। पीटरहॉफ में विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू, रोहित ठाकुर, शिमला के दोनों डीसीसी अध्यक्ष जीतेंद्र चौधरी और यशवंत छाजटा मौजूद रहे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा सोलन से पीटरहॉफ शाम 6.30 बजे पहुंचे और यहां पर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान, सचिव हरिकृष्ण हिमराल,सुशांतकपरेट, विवेक, राकेश चौहान, महेंद्र चौहान सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने मशोबरा में वृद्ध आश्रम, सामुदायिक भवन और गो सदन का उद्घाटन करना है। इसके बाद महिलाओं को सिर्लाई मशीनें भी बांटी जानी हैं।