फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद शर्मा और भूपेंद्र हुड्डा ने बगलामुखी मंदिर में कराया हवन

Tue, 21 May 2019 08:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 बगलामुखी मंदिर बनखंडी में लोकसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद लेने के लिए नेताओं ने हाजिरी लगाना शुरू कर दी है। नेता अपनी जीत के लिए अनुष्ठान भी करवा रहे हैं। मंगलवार को राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने मंदिर में हवन यज्ञ करवाया। हालांकि, दोनों नेताओं ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। मंदिर के पुजारी दिनेश रत्न ने कहा कि आनंद शर्मा पहली बार मां बगलामुखी मंदिर में आए। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंदिर में आते रहते हैं।

बगलामुखी मंदिर में कुछ दिन पहले कांगड़ा और हमीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर-अनुराग ठाकुर ने अपनी जीत के लिए हवन यज्ञ करवाया था। 
कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर भी 14 मई को अनुष्ठान करवा चुके हैं।

15 मार्च 2015 को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी मां बगलामुखी मंदिर में दर्शनों उपरांत हवन अनुष्ठान करवाया, जिसके बाद से ये मंदिर पूरे भारत में सुर्खियों में आया। सन 1977 में चुनावों में हार के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी प्रदेश के इस प्राचीन मंदिर में अनुष्ठान करवाया था।
विज्ञापन


उसके बाद वह फिर दोबारा सत्ता में आई और 1980 में देश की प्रधानमंत्री बनीं। मंदिर में कई नामी हस्तियां अमर सिंह, जयाप्रदा, आतंकवादी विरोधी फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदर सिंह बिट्टा, कांग्रसी नेता जगदीश टाइटलर, गोविंदा, गुरदास मान आ चुके हैं। कांगड़ा के देहरा से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मां बगलामुखी मंदिर हजारों साल पुराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें