फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 14 उच्च और अधीनस्थ न्यायिक सेवा अधिकारियों के तबादले

Tue, 21 May 2019 08:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट 14 उच्च और अधीनस्थ न्यायिक सेवा अधिकारियों के तबादला और पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परवीन चौहान को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन एक के पद पर और विवेक शर्मा को पदोन्नत कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन दो भेजा गया है। रणजीत सिंह को पदोन्नत कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा एट धर्मशाला तीन में लगाया गया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी यजुवेंद्र सिंह को कांगड़ा एट धर्मशाला लगाया गया है। अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी हितेंद्र शर्मा को पदोन्नत कर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बिलासपुर, अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी होशियार सिंह वर्मा को पदोन्नत कर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किन्नौर  रिकांगपिओ लगाया गया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी पंकज को जिला विधिक सेवाएं चंबा का सचिव, अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी विवेक खनाल को जिला विधिक सेवाएं ऊना का सचिव, अनिल कुमार को जिला विधिक सेवाएं कुल्लू का सचिव लगाया गया है। हकीकत को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुंदरनगर, नेहा शर्मा को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कसौली, आकांक्षा डोगरा को न्यायिक दंडाधिकारी पालमपुर दो, कनिका गुप्ता को न्यायिक दंडाधिकारी धर्मशाला एक और दीपिका नेगी को न्यायिक दंडाधिकारी धर्मशाला दो तैनात किया गया है। सभी न्यायिक अधिकारियों को दस दिनों के भीतर नए स्थानों पर पद संभालने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें