फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमआरयू मंडी: पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले का शेड्यूल जारी, जानें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

Wed, 09 Sep 2026 08:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

एएमआरयू हिमाचल प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एलाइड एवं हेल्थकेयर कॉलेज हमीरपुर में पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) हिमाचल प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एलाइड एवं हेल्थकेयर कॉलेज हमीरपुर में पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा की तिथि विश्वविद्यालय बाद में घोषित करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 13 सितंबर रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और प्रॉस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। कॉलेज में चार वर्षीय (आठ सेमेस्टर) स्नातक कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें बैचलर ऑफ एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी (बीएओटी), बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी (बीएमआरआईटी), बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंस (बीएमएलएस) और बैचलर ऑफ डायलिसिस थैरेपी टेक्नोलॉजी (बीडीटीटी) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएओटी, बीएमआरआईटी और बीएमएलएस में 60-60, जबकि बीडीटीटी में 30 सीटें हैं। इस तरह कुल 210 सीटों पर दाखिला होगा। प्रवेश परीक्षा के लिए शिमला, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा में केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र का विकल्प देना होगा। प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार केंद्रों में बदलाव किया जा सकता है। आवेदन में परेशानी होने पर अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के व्हाट्सएप नंबर 9459139364 पर संपर्क कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार भवानी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया नियमानुसार जारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें