फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर बम ब्लास्ट के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट, शक्तिपीठों पर बढ़ी चौकसी

Mon, 19 Nov 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमृतसर के राजसांसी गांव में स्थित निरंकारी भवन पर हुए बम ब्लास्ट के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही पंजाब व चंडीगढ़ से लगती सीमाओं और सभी शक्ति पीठों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। साथ ही प्रदेश में स्थित सभी निरंकारी आश्रमों की भी सुरक्षा पुख्ता करने को कहा गया है।

विज्ञापन


पुलिस व खुफिया एजेंसियों के आला अधिकारी खुद जिलों में हो रही गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। चूंकि शुरुआती तौर पर ब्लास्ट में खालिस्तान समर्थकों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है और हिमाचल हमेशा से ही शांतिपूर्ण प्रदेश होने के चलते आतंकियों के लिए पनागाह के तौर पर मुफीद जगह रहा है। साथ ही हिमाचल के विभिन्न जिलों में कई निरंकारी आश्रम हैं और निरंकारी भक्तों की संख्या भी काफी हैं। ऐसे में खुफिया एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें