फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनस डिग्री तापमान में अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर को सिखाया योग

Mon, 02 Dec 2019 07:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन काम से कोई समझौता नहीं करते। मनाली में शूटिंग के लिए पहुंचे अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर के साथ माइनस डिग्री तापमान में फिल्म के कई शॉट दिए।

विज्ञापन


इस दौरान दोनों ने योग किया। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में इसका जिक्र किया। फिल्म के लिए सुबह और शाम शूटिंग का दौर जारी है। अमिताभ ने यहां के तापमान में काम करने के अनुभव का सोशल मीडिया में खुलासा भी किया है। 


 
विज्ञापन

कुछ दिन मनाली में जारी रहेगी शूटिंग

- फोटो : सोशल मीडिया
शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर को जिंदगी में धर्म का अर्थ समझाते हैं। इसके लिए पहले मनाली वन विहार में कुछ सीन फिल्माए गए। फिर अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर को ढुंगरी में देवदार के वनों में ले जाकर सिखाते हैं कि धर्म के काम तो समाज के बीच रहकर साधे जा कसते हैं, लेकिन मोक्ष के लिए इंसान को घने जंगलों के बीच मौन खड़े वृक्षों से साधना सीखनी पड़ती है।
 
मोक्ष की दीक्षा देते हुए अमिताभ उन्हें भोर के समय माइनस डिग्री डीग्री तापमान में योग साधना की दीक्षा देते हैं। स्थानीय कोऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि अभी कुछ दिन शूटिंग मनाली में जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें