फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली की सुंदरता पर फिदा हो गए थे बिग बी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के प्रवेशद्वार पतलीकूहल में बॉलीवुड फिल्म पैरानॉर्मल की शूटिंग जारी है। शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल के बावजूद फुर्सत के पल निकालकर ‘अमर उजाला’ से बातचीत में फिल्म के निर्देशक संजय शर्मा ने कहा कि सुपर स्टार अमिताभ बच्चन भी मनाली की तुलना मिनी स्विटजरलैंड से कर चुके हैं। बताया कि फिल्म एक साइंटिफिक हॉरर फिल्म है।
विज्ञापन


इसमें दिखाया गया है कि स्पर्श, सूंघने, सुनने, देखने और चखने जैसी पांच इंद्रियों के बावजूद इंसान के पास छठी इंद्री जैसी कोई आध्यात्मिक वस्तु है। इसे भले हम शब्दों में बयां न कर सकें, लेकिन इसके अस्तित्व को नकारा नहीं जा सकता। फिल्म के कलाकर स्क्रिप्ट के अनुरूप ऐसी रहस्यमयी दुनिया में तमाम बाधाओं के बावजूद अपनी समस्याओं पर विजय पाकर अपने लक्ष्य को सिद्ध करने में कामयाब रहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

मनाली की संदुरता की तारीफ की

उन्होंने बताया कि करीब छह माह पहले भी वे अपनी फिलम इश्क जुनून की कुल्लू के मशहूर बागवान नकुल खुल्लर के बंगले में शूटिंग कर चुके हैं। इस फिल्म के तैयार होने के बाद इसका पोस्ट प्रोडक्शन काम चल रहा है। फरवरी में फिल्म रिलीज होगी। कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य से लबरेज कुल्लू-मनाली बर्फ से लकदक देवदार के

पेड़ो से सजी पहाड़ियों की तलहटी में बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतरीन आदर्श शूटिंग रेंज हैं। वे अमिताभ बच्चन की अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों की शूटिंग के दौरान अपने भाई अनिल को असिस्ट कर रहे थे। उस दौरान अमिताभ भी घाटी के सौंदर्य को देख अवाक रह गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें