फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अमिताभ अवस्थी होंगे नए जल शक्ति सचिव, 122 कार्यकारी पुलिस कर्मचारियों के तबादले

Thu, 30 Jun 2022 07:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अमिताभ अवस्थी नए जल शक्ति सचिव होंगे। वहीं, हिमाचल पुलिस प्रशासन ने ग्रेड-2 के 122 कार्यकारी पुलिस कर्मचारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी अमिताभ अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं जल शक्ति विभाग के सचिव विकास लाबरू गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी जगह यह जिम्मा अब बागवानी सचिव अमिताभ अवस्थी को दिया गया है। अमिताभ अवस्थी के पास तकनीकी शिक्षा विभाग भी था। अब इसका अतिरिक्त कार्यभार अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह को दिया गया है।  विशेष सचिव शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा अश्वनी राज शाह को हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक के पद पर बदला गया है।

विज्ञापन


एडीसी बिलासपुर तोरुल एस रवीश को विशेष सचिव लोक निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी के पद पर बदला गया है। हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक अनुराग चंद्र का एडीसी बिलासपुर के पद पर तबादला हुआ है। वहीं, हिमाचल पुलिस प्रशासन ने ग्रेड-2 के 122 कार्यकारी पुलिस कर्मचारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। पुलिस विभाग की ओर से कार्यकारी कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल को भी बदला गया है। प्रदेश पुलिस विभाग की तरफ से इस संबध में अधिसूचना जारी की गई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें