फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद त्रिदेवों से वोटरों की टोह लेंगे अमित शाह

Sun, 11 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिदेव सम्मेलन के बहाने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नोटबंदी के बाद वोटरों की नब्ज टटोलेंगे। शाह का यह दौरा प्रदेश भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में इस सम्मेलन को एक तरह से विस चुनावों के प्रचार अभियान के रूप में देखा जा रहा है। ठोडो मैदान में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में शिमला संसदीय क्षेत्र के 18 विधानसभा क्षेत्रों के करीब 6000 बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बूथ लेवल एजेंट शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा कोर ग्रुप और प्रदेश भाजपा के दिग्गजों से इनपुट और फीडबैक लिया जाएगा। सम्मेलन दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा। उसके बाद पाइनग्रोव में लंच और भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में अमित शाह शिरकत करेंगे। बैठक में टिकट की दावेदारी पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा संगठनात्मक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए चुनावों का खाका खींचा जा सकता है।

बैठक के दौरान विधानसभा चुनावों में सुनियोजित ढंग से 50 से अधिक सीटें लेकर जीतने की रणनीति बनाई जाएगी। करीब साढ़े तीन बजे उनकी दिल्ली वापसी है। इसके बाद कोर ग्रुप के सदस्य चार्जशीट कमेटी की बैठक कर आगामी रणनीति बनाएंगे। शनिवार
विज्ञापन


देर शाम तक सोलन में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत पहुंच गए थे। उन्होंने ठोडो मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि त्रिदेव सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश भाजपा के लिए यह सम्मेलन अहम है। हालांकि, एम्स में आंखों क ऑपरेशन के चलते सांसद शांता कुमार नहीं आएंगे। 

आज बदलेगा ट्रैफिक प्लान
शिमला से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से शिमला वाया सोलन अपने वाहन से सफर करने वाले जरा ध्यान दें। रविवार को सोलन में ट्रैफिक प्लान थोड़ा चेंज होगा। सुबह 8 बजे से शाम को तीन बजे तक सपरून चौक से उपायुक्त कार्यालय तथा चंबाघाट तक यातायात वन-वे रहेगा। 

इस दिन सभी वाहन सपरून चौक से उपायुक्त कार्यालय की तरफ आएंगे। पुराने बस अड्डे से होते हुए चंबाघाट की तरफ जाएंगे। निर्धारित समयावधि के दौरान यह रास्ता वन-वे रहेगा। एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन तथा आपातकालीन सेवाओं में प्रयुक्त किए जाने वाले वाहनों पर ये निर्देश लागू नहीं होंगे। 

हिमाचल आने से पहले अमित शाह को धूमल ने किया अपडेट- पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेमकुमार धूमल ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने रविवार को सोलन शहर आ रहे पार्टी अध्यक्ष को प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम से अवगत करवाया। भाजपा की प्रदेश में चल रही विभिन्न गतिविधियों की भी जानकारी दी। आने वाले समय के कार्यक्रमों की जानकारियां से भी शाह को अवगत करवाया। 

धूमल ने शनिवार को प्रदेश में रेलवे के विस्तारीकरण को धन के प्रावधान के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी मुलाकात की। प्रदेश की विभिन्न रेल परियोजनाओं को समुचित धन का प्रावधान करने का आग्रह किया। भानुपल्ली-मंडी-लेह रेल परियोजना के लिए केंद्र की सैद्धांतिक मंजूरी के मद्देनजर परियोजना को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना बताते हुए प्रदेश के परिपेक्ष्य में इसकी उपयोगिता के मद्देनजर धन के समुचित प्रावधान की वकालत की।

कहा कि यह परियोजना बनने से प्रदेश का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा। किसान-बागवान और पर्यटन क्षेत्र में उन्नति और समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे। धूमल ने नंगल-ऊना-तलवाड़ा रेल लाइन के लिए 500 करोड़ के प्रावधान का आग्रह किया। कहा कि 1974 में परियोजना का शिलान्यास होने के बावजूद बहुत कम पैसे के प्रावधान से रेल लाइन वर्षों से लटकी है।

उन्होंने चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन के लिए पैसे के प्रावधान का आग्रह किया। धूमल ने ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन के निर्माण का मामला भी उठाया। कहा कि वर्ष 2015 में इस लाइन का सर्वे हो चुका है। लगभग 50 किमी लाइन बनने में 2816 करोड़ का अनुमानित खर्च आएगा। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन को ब्राडगेज करने, जोगिंद्रनगर से मंडी तक नई रेललाइन बिछाने को भी वित्तीय सहायता देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें