फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मोदी सरकार के कार्यक्रम के बाद त्रिदेव सम्मेलन में आएंगे शाह, राजनाथ और गडकरी

Sat, 14 May 2022 08:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद शिमला/कुल्लू

सार

केंद्र सरकार के जश्न का कार्यक्रम 31 मई को राजधानी शिमला में होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। जश्न के इस कार्यक्रम के बाद ही त्रिदेव सम्मेलनों की तिथियां तय की जाएंगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरे होने के जश्न के बाद हिमाचल  प्रदेश भाजपा सभी संसदीय क्षेत्रों में त्रिदेव सम्मेलनों का आयोजन करेगी। इन सम्मेलनों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी शामिल होंगे। केंद्र सरकार के जश्न का कार्यक्रम 31 मई को राजधानी शिमला में होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। जश्न के इस कार्यक्रम के बाद ही त्रिदेव सम्मेलनों की तिथियां तय की जाएंगी। शनिवार को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला में जारी प्रेस बयान में कहा कि आगामी छह माह में सभी निर्वाचन क्षेत्रों का सरकार और संगठन दौरा करेगी। संगठन में अभी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते एक महीने में नड्डा ने शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा के नगरोटा और मंडी के कुल्लू का दौरा पूरा कर लिया है। उधर, दो दिनों के कुल्लू दौरे के बाद नड्डा शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे भुंतर हवाई अड्डे से दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली लौटने से पूर्व उन्होंने अब त्रिदेव सम्मेलन के दौरान हिमाचल आने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के दौरे पर आएंगे और कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। नड्डा ने कहा कि चुनावी साल होने से अब हिमाचल के दौरे होते रहेंगे। 

रात को बुआ के घर रुके नड्डा
नड्डा ने जिला मुख्यालय कुल्लू के गांधीनगर में 104 वर्षीय बुुआ गंगा देवी के घर रात्रि ठहराव किया। बुआ से दोबारा आने का वादा कर शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे वह भुंतर हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। भुंतर में नड्डा कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व संगठन के नेताओं के साथ रुके और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से दिल्ली रवाना हो गए। मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने नड्डा के जाने के बाद करीब एक घंटा रुककर मिशन रिपीट पर मंत्रणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने चॉपर से शिमला के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें