फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का हिमाचल दौरा स्थगित, ये रही वजह

Thu, 19 Jan 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के शाहपुर के चंबी में 20 जनवरी को प्रस्तावित भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बूथ लेवल एजेंटों को चुनावी टिप्स देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अब नहीं आएंगे। शाह की जगह केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अमित शाह पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में व्यस्त हैं। बता दें कि कांगड़ा में त्रिदेव सम्मेलन के लिए अमित शाह को न्यौता तब दिया गया था, जब पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई थी।

अब चुनाव घोषित होने के चलते अमित शाह व्यस्त हैं। ऐसे में भाजपा त्रिदेव सम्मेलन में अरुण जेटली को हिमाचल के कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए भेजा जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि चार दिन पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का कार्यक्रम तय था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, चुनावी तैयारियों के चलते अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का आना स्थगित हो गया है। उनकी जगह अब वित्त मंत्री अरुण जेटली आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें