वहीं, सीएम सुक्खू ने कहा कि मुलाकात के दौरान मंडी जिले की राजनीति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई है। सीएम ने कहा कि वह भाजपा की धनबल वाली सोच को जनबल की ताकत से हराने के लिए एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि धनबल हारेगा और जनबल विजयी होगा। इस मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से राजनीतिक मसलों पर विस्तृत चर्चा के दौरान मंडी संसदीय सीट का फीडबैक दिया है।
नहीं मंजूर हुआ इस्तीफा, मिल सकती है बड़ी जिम्मेवारी
मंडी जिला कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष पद से पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने भी इस्तीफा दिया था, लेकिन हाईकमान ने उनके इस्तीफे को मंजूर नहीं किया था। वह अपने हलके में अहमियत न मिलने से संतुष्ट नहीं बताए जा रहे थे। सूत्रों के अनुसार उनसे तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। आगामी दिनों में उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।