फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विकास निगम में अब इस तरह होगी प्रमोशन

Fri, 26 Dec 2014 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम में कैटरिंग शाखा में कार्यरत यूटीलिटी वर्करों, हाउस कीपिंग, खाद्य और पेय कर्मियों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन किया जाएगा। शुक्रवार को सचिवालय में निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसमें इन हाउस कैडर से प्रशिक्षु बावर्ची, प्रशिक्षु हाउस कीपिंग और प्रशिक्षु स्वागतकर्ता के पद भरने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यूटीलिटी वर्करों के लाभ को इन पदों के वर्गीकरण का सुझाव दिया। बताया गया कि प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए ट्रेवल एजेंटों को कमरों के सूची वितरण के लिए एक्सिस रूम्स चैनल मैनेजर का चयन किया गया है।

निगम की संपत्तियों का एक्सिस रूम्स कंपनी के साथ एकीकरण करने को वेब सेवाओं का विकास किया जा रहा है। शीघ्र एकीकरण प्रक्रिया के लिए सॉफ्टवेयर विकसित किया जाएगा। निगम की विभिन्न इकाइयों के बागीचों तथा लॉन के रख-रखाव को कुछ पेशेवर एजेंसियों की सेवाएं लेने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निगम की परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कुल्लू जिले के मणिकर्ण में होटल निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व राज्य भू-विज्ञानी की रिपोर्ट की प्रतीक्षा करने का निर्णय लिया गया। मंडी में स्थित होटल मांडव का कब्जा लेने के लिए कदम उठाने और इसकी मामूली मरम्मत और नवीकरण कार्यों के उपरांत इसे शुरू करने का निर्णय लिया गया।

बोर्ड को अवगत करवाया गया कि ऊना में होटल निर्माण के लिए संबंधित उपायुक्त को उपयुक्त भूमि चयन को पत्र लिखा गया है। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव मनसाराम, पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका, पर्यटन विभाग के निदेशक मोहन चौहान सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें