फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: एंबुलेंस कर्मियों की बहाली के लिए कंपनी तैयार, आठ घंटे तक चला विरोध प्रदर्शन

Fri, 18 Feb 2022 08:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एनएचएम कार्यालय के बाहर शुक्रवार सुबह सीटू की अगुवाई में सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कई महिला कर्मचारी भी अपने बच्चों के साथ शामिल हुईं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हेल्थ मिशन कार्यालय के बाहर शुक्रवार को नौकरी से निकाले गए 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी बहाली पर कंपनी तैयार हो गई है। शुक्रवार को एनएचएम कार्यालय के बाहर करीब आठ घंटे तक प्रदर्शन के बाद उनकी मांगें मान ली गई हैं। कंपनी और एनएचएम का कहना है कि दो महीने में नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर बहाल किया जाएगा। सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने इस बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन


एनएचएम कार्यालय के बाहर शुक्रवार सुबह सीटू की अगुवाई में सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कई महिला कर्मचारी भी अपने बच्चों के साथ शामिल हुईं। इस दौरान कंपनी और एनएचएम के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद कार्यालय में कंपनी, एनएचएम तथा माकपा विधायक राकेश सिंघा और सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, 108 और 102 के संयोजक मनोहर लाल, सह संयोजक प्रवीण को बैठक के लिए बुलाया गया। शाम सात बजे तक चली बैठक में कर्मचारियों की मांगें मानने व दो महीने के भीतर कर्मचारियों की नौकरी बहाली की बात कहने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। 

इस अवसर पर सीटू के महासचिव प्रेम गौतम, जगत राम, रविंद्र कुमार, सुदेश कुमारी, अजय दुलटा, कुलदीप डोगरा, संजय चौहान, कुलदीप तंवर, सत्यवान पुंडीर, फालमा चौहान, राजेंद्र ठाकुर, नरेंद्र कुमार, बालक राम, विनोद बिरसांटा, किशोरी ढटवालिया, बलबीर पराशर, विजय शर्मा, दीपक कुमार, राजेश चंदेल, मुनीश कुमार, रजनीश कुमार, भूपेंद्र सिंह, धीरज धीमान, अजय कुमार, संजय कुमार, धर्मवीर, संजीव खजूरिया, रंजीव कुठियाला व विवेक कश्यप मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें