फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भूख हड़ताल पर जाएंगे एंबुलेंस कर्मचारी, इन राज्यों का मिला समर्थन

Tue, 03 Jul 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में 108 और 102 एबुलेंस सेवा पूरी तरह से पटरी पर नहीं आ सकी है। कर्मचारी आंदोलन पर डटे हैं। सोमवार को 108 कर्मचारी यूनियन के राष्ट्रीय सचिव पूर्ण चंद ने कहा है कि राजधानी में पिछले आठ दिनों से चल रही 108 कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में सत्रह राज्यों के कर्मचारी आ गए हैं।

विज्ञापन


शिमला में प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि मांगें न मानीं तो कर्मी भूख हड़ताल पर भी जाएंगे। कंपनी की मनमानी रोकने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले की हस्तक्षेप करने की मांग भी करेंगे। 

विज्ञापन

पूर्ण चंद ने कहा कि सभी कर्मियों को सामान वेतन मिले इसको लेकर देश भर में आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर दो दिन में मांगों को पूरा करने की बात कही गई थी, लेकिन उनकी ओर से कोई भी आश्वासन नहीं दिया गया।

प्रेस वार्ता के दौरान जीवीके कंपनी के साथ करार रद्द कर एनएचआरएम के तहत लाने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को कर्मचारियोें ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में मुंह पर पट्टियां बांधकर विरोध रैलियां भी निकालीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें