फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद मुंबई, गुजरात और कोलकाता पहुंचेगा हिमाचली ‘टाइड मैन’ सेब

Tue, 03 Jul 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद मुंबई, गुजरात और कोलकाता की फल मंडियों में हिमाचली ‘टाइड मैन’ सेब दस्तक दे देगा। शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी से सोमवार को पहली खेप देश की बड़ी मंडियों के लिए रवाना कर दी गई।

विज्ञापन


शिमला जिला के कोटखाई और मंडी जिला के करसोग से सेब की खेप भट्ठाकुफर मंडी पहुंची थी। शिमला की सबसे बड़ी भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब कारोबार शुरू हो गया है।

सोमवार को टाइड मेन, विलियम और रेड जून की खेप मंडी पहुंची। सेब कारोबारी सुशील ठाकुर ने बताया कि अर्ली वैरायटी का सेब मंडी पहुंचना शुरू हो गया है। सोमवार को मुंबई, गुजरात और कोलकाता की मंडियों के लिए सेब भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन तक मंडियों में पहुंचेगी सेब की रॉयल किस्म

गाड़ियां तीन दिन बाद पहुंच जाएंगी। 25 जुलाई तक हिमाचली सेब की रॉयल किस्म भी मंडियों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी। जानकारों का मानना है कि देश की बड़ी मंडियों में सेब की पहली खेप पहुंचने के बाद रेट का आंकलन होगा।

देश की बड़ी मंडियों में सेब पहुंचने के बाद अब खरीदार भी शिमला मंडी पहुंचेंगे। खरीदारों में आपसी कंपीटीशन से भी सेब की कीमतें बढ़ने की उम्मीद है। इस बार सेब की पैदावार कम है, ऐसे में बढ़िया क्वालिटी के सेब के ऊंचे दाम मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें