फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य ः वैक्सीन की लगीं दोनों डोज, अब नहीं कोरोना का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में किशोरों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तय लक्ष्य से अधिक किशोरों को वैक्सीन लगाई है। वहीं अभी भी वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। किशोरों का कहना है कि दोनों डोज लगने के बाद अब कोरोना का डर कम हो गया है। वहीं वैक्सीन लगाने के बाद शरीर में स्फूर्ति भी आ गई है। जिले में कुछ परिवार ऐसे हैं, जिन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग गई हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने अभी एक ही डोज लगवाई है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 17 साल के बच्चों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने में काफी तेजी दिखाई है। इस दौरान किशोरों ने भी वैक्सीन लगवाने के लिए काफी उत्साह दिखाया। विभाग ने 21485 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें से विभाग ने लक्ष्य से अधिक किशोरों को वैक्सीन लगा दी है। अभी तक 22139 किशोरों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।
कोट्स
एमओएच परमिंद्र ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने लक्ष्य को पूरा करने के लिए काफी मेहनत की है। वहीं स्कूलों में बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक भी किया है। अभी तक अच्छे परिणाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अतुल ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद शरीर में स्फूर्ति आ गई है। जब से वैक्सीन लगवाई है उसके बाद बीमार भी नहीं हुआ हूं।
इनसेट
अनन्या ने बताया कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद अब कोरोना का डर कम हो गया है। वहीं कोरोना के मामलों में भी कमी आई है।
इनसेट
सुमन ने बताया कि अभी कोरोना वैक्सीन की पहली ही डोज लगवाई है। दूसरी डोज भी लगवा ली जाएगी।
सोनिया ने बताया कि वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद बुखार आया था। इसके चलते अब दूसरी डोज लगवाने में कतरा रही हूं।
इनसेट
निखिल, शालिनी, बबीता, सुभाष एक ही परिवार के सदस्यों ने लगवाई दोनों डोज
बबीता ने बताया कि परिवार में सबसे पहले दोनों डोज लगवाई हैं। इसके बाद परिवार को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
सुभाष ने बताया कि ट्रक ड्राइवर हैं। रोजाना बहुत से लोगों से मिलना होता रहता है। परिवार व अपनी सुरक्षा को देखते हुए समय पर दोनों डोज लगवा ली हैं।
निखिल ने बताया कि कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है। वैक्सीन को लेकर डर खत्म हो गया है। दोनों डोज लग गई हैं इसलिए काफी खुश हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें