फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medhavi chhatra Samman: 10वीं के बाद 12वीं में भी टॉपर रहीं आरूही को सीएम सुक्खू के हाथों दूसरी बार मिला मेडल

Tue, 06 Aug 2024 06:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

आरूही ने बताया कि दसवीं में सम्मानित होने से उनका उत्साह बढ़ गया था। अब उन्होंने बारहवीं कक्षा के विज्ञान संकाय में दसवां रैंक हासिल कर दोबारा सम्मान प्राप्त किया है। इससे उनका उत्साह दोगुना हो गया है।
विज्ञापन
कुल्लू की आरूही - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की ओर से मंगलवार को शिमला में आयोजित किए गए मेधावी छात्र सम्मान समारोह में कुल्लू की आरूही दूसरी बार मुख्यमंत्री से मेडल लेने के लिए शिमला पहुंचीं। इससे पहले आरूही ने दो साल पहले भी दसवीं कक्षा में भी टॉप कर अमर उजाला के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों मेडल हासिल किया था। आरूही ने बताया कि दसवीं में सम्मानित होने से उनका उत्साह बढ़ गया था। अब उन्होंने बारहवीं कक्षा के विज्ञान संकाय में दसवां रैंक हासिल कर दोबारा सम्मान प्राप्त किया है। इससे उनका उत्साह दोगुना हो गया है। बताया कि अमर उजाला की ओर से शुरू की गई इस पहल से मेधावी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होते हैं।

विज्ञापन


बेटी का मेडल लेने दूसरी बार कुल्लू से पहुंचे पाल सिंह
वहीं कुल्लू जिले से पाल सिंह भी अपनी बेटी छाया चौहान का दूसरी बार मेडल लेने के लिए शिमला आए थे। छाया चौहान ने भी इससे पहले दसवीं कक्षा में टॉप कर अमर उजाला के कार्यक्रम में सीएम से मेडल हासिल किया था। अब छाया ने बारहवीं कक्षा के विज्ञान संकाय में मेरिट लिस्ट में पहला रैंक हासिल कर दूसरी बार मेडल हासिल किया है। मेधावी के पिता ने बताया कि शहर से बाहर होने के चलते छाया कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाईं। मुख्यमंत्री के हाथों अपनी बेटी का सम्मान लेते हुए उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें