फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: पीएनबी आरसेटी में हुआ अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम, प्रशिक्षुओं को महिला अधिकारों और कर्तव्यों पर बांटा ज

Wed, 26 Jun 2024 03:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीएनबी आरसेटी में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
पीएनबी आरसेटी में हुआ अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीएनबी आरसेटी में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम जिला समन्वयक मीनाक्षी ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम में पीएनबी बैंक के वृत्त प्रमुख अरविंद और निदेशक पारुल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षु युवतियों और महिलाओं को आज के इस दौर में जागरूक होकर और मनोबल बढ़ाकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।  कहा कि अमर उजाला के इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया जा सके। उसी दिशा में अमर उजाला के इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से समाज में बदलाव आएगा। लोगों की मानसिकता भी बदलेगी और महिला भी आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार के साथ जुड़कर आगे बढ़ेगी। समाज में उनका परिवार भी आत्मनिर्भर बनेगा और वह अपने प्रति जागरूक होने के साथ ही परिवार और समाज को भी जागरूक करके एक नए बदलाव की ओर ले जाएगी।

विज्ञापन



इसमें महिलाओं का अहम योगदान है। कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे हैं। चाहे बात प्रशासनिक सेवाओं की हो, राजनीति की हो या अन्य किसी और दूसरे क्षेत्र की हो। हर एक शीर्ष पद पर महिला विराजमान है और यह आने वाला समय महिलाओं का हैं और समाज में मुख्य प्रधान की भूमिका अदा करने में महिलाएं अग्रणी पंक्ति में रहेंगी। वह दौर बीत गया जब समाज पुरुष प्रधान हुआ करता था। आज राष्ट्रपति तक के पद पर महिला विराजमान है। जरूरत है महिलाओं को अपने अंदर बदलते परिवेश के साथ बदलाव लाने की, सोचने की और बड़ा सपना देखने की। उन्होंने कहा कि हुनर है तो अवसर है और इसी अवसर को लेकर महिलाओं ने आगे बढ़ाना है, ताकि वह अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बन सके और अपने परिवार का भी सही ढंग से संचालन कर सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार की ओर से कई तरह के कार्यक्रम चलाए गए हैं, जिनमें महिलाएं अपने आप को आत्मनिर्भर बन सकती हैं और आय के नए-नए स्रोत तैयार करके अपने आजीविका को सुदृढ़ कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें