हिमाचल प्रदेश केविभिन्न जिलों को आपस में जोड़ने के लिए एलायंस एयर की ओर से शुरू की गई घरेलू उड़ानें फिलहाल बंद कर दी गई हैं। प्रदेश में लगातार मौसम खराब रहने के कारण विमानन कंपनी ने यह फैसला लिया है। शुरुआती तौर में कंपनी ने इन उड़ानों को 15 जुलाई तक बंद रखने का निर्णय लिया था, लेकिन अभी तक नई उड़ानें शुरू करने का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न राज्यों को हवाई सेवा से आपस में जोड़ने के लिए एलायंस एयर ने शिमला-धर्मशाला और शिमला-कुल्लू के लिए हवाई उड़ानें शुरू की थीं। इन उड़ानों का शिमला-धर्मशाला और शिमला-कुल्लू के लिए प्रति सवारी किराया 3,500 से 4,000 रुपये तक है।