फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में खुली सभी दुकानें, खरीदारी को उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/चैलचौक। जिले के ग्रामीण इलाकों में अधिकतर दुकानें खुलने से जिंदगी की रफ्तार पटरी पर लौटती दिखी। ग्रामीण खरीदारी के लिए उमड़े। शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन एवं कर्फ्यू में चार घंटे की ढील मिलने से लोग जरूरी सामान की खरीदारी करते दिखे। जिले के चैलचौक, थुनाग, बलद्वाड़ा, धर्मपुर, करसोग आदि के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को खूब चहल पहल रही।
विज्ञापन

करीब 34 दिन बाद लोगों को बाजार चार घंटे तक खुुले मिले। कॉस्मेटिक, रेडिमेड गारमेंट्स, कपड़ा, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, किताबों, शूज, वर्कशॉप, ज्वेलर्स समेत अनेक प्रकार की दुकानें खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। चैलचौक बाजार में प्रशासन की अनुमति से कुछ ढाबे भी खुले। वर्कशॉप में मरम्मत के लिए गाड़ियों की लाइनें लगीं। हार्डवेयर की दुकानों में लोगों ने खरीदारी की।
क्षेत्र में लोगों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिए हैं। चैलचौक बाजार में 10 से 2 बजे तक दुकानों में खरीदारी के लिए लोग जुटे। अनेक जगह सोशल डिस्टेंसिंग को लोगों को तोड़ा। अधिकतर लोगों ने मास्क पहन रखे थे। उधर, बारिश ने किसानों और बागवानों की हालत खराब कर दी है। बारिश से पकने जा रही गेहूं, सेब फ्लावरिंग और अन्य फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। एसडीएम गोहर अनिल भारद्वाज ने चैलचौक बाजार में खुले ढाबों को अनुमति देने की पुष्टि की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने बारे जागरूकता अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख रहे हैं। सोमवार को उपमंडल मुख्यालय गोहर से टेंपो ट्रैवलर में प्रशासन ने 8 कश्मीरियों को घर रवाना किया। एसडीएम अनिल ने बताया कि 40 के करीब अन्य कश्मीरी मजदूर हैं जिन्हें जल्द घर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें