इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग स्पर्धा
- फोटो : संवाद
इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में शुरू हुई आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग स्पर्धा के पहले दिन 47 और 52 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले हुए। इस दौरान 47 किग्रा वर्ग में 55, जबकि 52 किलो वर्ग में 66 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन हुए इन मुकाबलों में 47 किलोग्राम भार वर्ग में कालीकट यूनिवर्सिटी की अनीषा ने 407.5 किलोग्राम भार उठा कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में 392.5 किलोग्राम वजन उठाने वाली स्वामी रामानांद मर्थवाड़ा विद्यापीठ नांदेड़ की काजल कृष्णा ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं 392.5 किलोग्राम का वजन उठाने वाले महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी कोटयम की अमृथा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा 52 किलोग्राम भार वर्ग में सीयू मोहाली की कंचन स्वामी ने 415 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गुरु जमबेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलाजी हिसार की कोमल ने 405 किलोग्राम वजन उठा कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा टीपीई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की इलंकिया ने 402.5 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन 52, 63 और 49 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।