फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सुंदरनगर में निजी कंपनी के दूध के उत्पाद की सप्लाई रोकने का अलर्ट जारी, दो बच्चियों की हुई थी मौत

Wed, 24 Jan 2024 11:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

निजी कंपनी का दूध पीने के बाद संदिग्ध हालत में जुड़वा बच्चियों की मौत के बाद सुंदरनगर क्षेत्र में कंपनी के दूध के उत्पाद की सप्लाई तुरंत प्रभाव से रोकने के लिए पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी के सिराज क्षेत्र की कोटला खनुला पंचायत के शिल्ह गांव में निजी कंपनी का दूध पीने के बाद संदिग्ध हालत में जुड़वा बच्चियों की मौत के बाद सुंदरनगर क्षेत्र में कंपनी के दूध के उत्पाद की सप्लाई तुरंत प्रभाव से रोकने के लिए पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


एसएचओ गोहर की तरफ से एसएचओ सुंदरनगर को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। इससे सुंदरनगर क्षेत्र के करियाना और दवा विक्रेताओं में हडकंप मच गया है। सुंदरनगर क्षेत्र के लोगों में भी खबर से सनसनी का माहौल है। दुग्ध उत्पाद किसी नामी कंपनी का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शिल्ह गांव के परिवार ने सुंदरनगर में किसी दुकान में निजी कंपनी का दूध लिया था। जिसको पिलाने के बाद मंगलवार सुबह शिल्ह गांव में साढ़े पांच माह की दो जुड़वां बच्चियों की संदिग्ध मौत हो गई थी।

उधर, बुधवार को भी बच्चियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट न आने से इनकी मौत का रहस्य बरकरार बना हुआ है। पुलिस बिसरा रिपोर्ट के इंतजार में है। इसके बाद बच्चियों की संदिग्ध मौत से पर्दा उठ पाएगा। पुलिस के अनुसार बच्चियों को पिलाए दूध के उत्पाद की वैधता (वेलिडिटी) अभी जुलाई माह तक है।
विज्ञापन


बुधवार को शिल्ह गांव में पीड़ित परिवार के घर मातम छाया रहा। रिश्तेदारों और लोगों ने बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर बच्चियों की मां बाप को ढांढस बंधाया और हौसला दिया। बच्चियों की मां का रोरो कर बुरा हाल है। एसएचओ गोहर लाल सिंह ने एसएचओ सुंदरनगर को पत्र लिखने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस उत्पाद का ऐसा असर कहीं दूसरी जगह देखने को न मिले। इसके लिए एसएचओ सुंदरनगर के माध्यम से क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार तक पुलिस को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें