हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग केअनुसार प्रदेश में सप्ताह भर और मौसम खराब रहेगा और बारिश होगी। 17 और 18 जुलाई को शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी के कुछ क्षेत्रों में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है।
बुधवार रात को भी सूबे के मध्यम ऊंचाई एवं मैदानी इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से दरमियानी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 22 जुलाई तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा और बारिश होती रहेगी।
उन्होंने बताया कि 17 और 18 जुलाई को प्रदेश के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से दरमियानी बारिश होगी। यह बारिश ऊपरी शिमला के बागवानों के लिए लाभदायक है। इस बार कम बारिश के चलते मंडियों में सेब की आवग पर भी असर पड़ा है।