फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Kickboxing Championship: किक बॉक्सिंग में कोटली के अजय ठाकुर ने झटका कांस्य पदक

Mon, 29 Jul 2024 08:07 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

गोवा में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिला मंडी के कोटली के अजय ठाकुर ने कांस्य पदक जीत कर नाम रोशन किया है। अजय ठाकुर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु परशुराम अवार्डी डॉक्टर संजय यादव व अन्य को दिया है। 
विज्ञापन
गोवा में आयोजित किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करते हुए अजय ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटली के अजय ठाकुर ने गोवा में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर मंडी का नाम रोशन किया है। इससे इलाके में खुशी का माहौल है। पदक हासिल करने के बाद लौटते हुए हिमाचल की टीम के सदस्य अजय ठाकुर का दिल्ली में हुए एक समारोह में स्वागत हुआ, जबकि वापसी पर बिलासपुर, सुंदरनगर, गुटकर, मंडी व गृह कस्बे कोटली में भी उसका भव्य स्वागत हुआ।

विज्ञापन


अजय ठाकुर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु परशुराम अवार्डी डॉक्टर संजय यादव व अन्य को दिया है। इस उपलब्धि से अजय ठाकुर अब दिल्ली में फरवरी 2025 में होने जा रही अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपनी जगह बना ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें