फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Bharti: अब अग्निवीर वायुसेना में भर्ती होंगे लाहौल के युवा, 31 मार्च तक करे आवेदन

Fri, 24 Mar 2023 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 250 रुपये शुल्क देना होगा। परीक्षा 20 मई को होगी। उपायुक्त सुमित खिमटा ने जिले के पात्र युवाओं से ऑनलाइन पंजीकरण करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
अग्निवीर - फोटो : indianairforce.nic.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए जिला लाहौल-स्पीति के पात्र युवक और युवतियां 31 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। वायु सेना भर्ती कार्यालय अंबाला के अनुसार अभ्यर्थी का जन्म 26 दिसंबर 2002 और 26 जून 2006 के बीच होना चाहिए। उम्मीदवार ने गणित, भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी विषय सहित 50 प्रतिशत अंकों के साथ दस जमा दो अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

विज्ञापन


अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त सरकारी पालीटेक्निक संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, आटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस और इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी में तीन वर्ष का डिप्लोमा में 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स गणित और भौतिक विज्ञान में 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

विज्ञान विषय के अतिरिक्त किसी भी संकाय में 50 प्रतिशत और अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी केंद्रीय अथवा राज्य शिक्षा बोर्ड से दस जमा दो अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स 50 प्रतिशत और अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले भी आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए वायु सेना की वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 250 रुपये शुल्क देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा 20 मई को होगी। उपायुक्त सुमित खिमटा ने जिले के पात्र युवाओं से ऑनलाइन पंजीकरण करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें