फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-चंडीगढ़ का सफर हुआ महंगा, अब इतना देना होगा किराया

Thu, 12 Apr 2018 12:22 PM IST
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू-चंडीगढ़ का सफर अब महंगा हो गया है। एयर इंडिया की भुंतर-चंडीगढ़ हवाई उड़ान का सफर अब महंगा हो गया है। एयर इंडिया ने किराये में करीब 40 प्रतिशत तक वृद्धि कर दी है। भुंतर से चंडीगढ़ के लिए पहले 3700 रुपये किराया था। इसे बढ़ाकर 5700 रुपये प्रति सीट किया गया है। 

विज्ञापन


पर्यटन सीजन के मौके पर किराये में की गई भारी बढ़ोतरी से एयर इंडिया ने सैलानियों को बड़ा झटका दिया है। पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर शुरू के चार टिकट 5700 रुपये में मिलेंगे। इसके बाद मिलने वाले टिकट का किराया बढ़ता जाएगा। 

यह अधिकतम 14000 रुपये तक जा सकता है। 45 मिनट के सफर में पर्यटकों के साथ घाटी के लोगों को चंडीगढ़ जाने के लिए अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। हालांकि, शुरुआती दौर में कुल्लू-चंडीगढ़ का किराया दस हजार रुपये के आसपास था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम खराब रहने पर नहीं हुईं दोनों उड़ानें 

उड़ान में चंडीगढ़ से 55 यात्री और भुंतर से चंडीगढ़ के लिए 35 सवारियां उड़ान भर सकती हैं। भुंतर हवाई अड्डे में तैनात एयर इंडिया के मैनेजर जेएस रावत ने कहा कि पर्यटन सीजन (समर) के लिए किराये में दो हजार की वृद्धि की गई है।

पहले चार टिकट 5700 रुपये में पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज मिलेंगे। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सोमवार सुबह मौसम के एकाएक खराब रहने से एयर इंडिया की दिल्ली-भुंतर और भुंतर-चंडीगढ़ की दोनों उड़ानें नहीं हो सकी हैं।

हालांकि, दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाले यात्री सुबह ही भुंतर हवाई अड्डे पहुंच चुके थे, लेकिन जहाज के नहीं आने से उन्हें वाया रोड जाना पड़ा है। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि बारिश होने से विजिबिलिटी काफी कम थी, जिसके चलते उड़ानें नहीं हो सकी हैं।

एयर इंडिया के स्थानीय मैनेजर जेएस रावत ने कहा कि सोमवार को दिल्ली से 43 यात्रियों ने कुल्लू आना था, जबकि 20 लोगों ने दिल्ली जाना था। चंडीगढ़ को 23 लोगों ने उड़ान भरनी थी और यहां से 40 यात्रियों ने भुंतर आना था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें