भारी कोहरे और बारिश की वजह से भुंतर-चंडीगढ़ के बीच 2 दिसंबर से 27 जनवरी 2018 तक एयर इंडिया की हवाई सेवा बंद रहेगी। हालांकि, दिल्ली-भुंतर के बीच यह सेवा सुचारु रखी जाएगी।
भुंतर स्थित एयर इंडिया के स्टेशन प्रभारी दिनेश भारद्वाज ने बताया कि कोहरे की वजह से एक दिन में दो उड़ानें संभव नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि भुंतर-चंडीगढ़ उड़ान सेवा का शुभारंभ पिछले माह 5 अक्तूबर को केंद्रीय उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने किया था।
13 अक्तूबर से यह उड़ान नियमित रूप से शुरू की थी। हाल ही में विमान कंपनी ने इस रूट का किराया 5600 से घटाकर 3600 रुपये कर दिया है।