फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायतें कर विकास कार्य रुकवा रहे कांग्रेसी: जयराम

Thu, 05 Nov 2020 08:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भगेड़/भराड़ी(बिलासपुर)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिलासपुर दौरे के दौरान गुरुवार को भराड़ी से एक साथ 1.93 अरब रुपयों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा प्रदेश में विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने के लिए कई हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कांग्रेस के लोग सीएम हेल्पलाइन पर विकास कार्यों को रुकवाने के लिए झूठी शिकायतें कर रहे हैं, जबकि सरकार ने 1100 नंबर की शुरुआत इसलिए की थी ताकि लोग घर से एक कॉल करके अपनी समस्याओं को हल करवा सकें। वरिष्ठ माध्यमिक मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय भराड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि बिलासपुर जिले में निर्माणाधीन एम्स का कार्य जल्द पूरा होगा। उन्होंने कहा कि शिमला से हेलीकॉप्टर में आते हुए इसे धरातल पर बना हुआ देखकर प्रसन्नता हुई। कुछ ही दिनों में इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले को एम्स भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की देन है। उनके प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है।  सीएम ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस पार्टी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय राजनीति करती रही। सरकार लगभग 13 करोड़ रुपये खर्च कर दूसरे राज्यों में फंसे अपने लोगों को प्रदेश में सुरक्षित लेकर आई। वहीं, प्रदेश कांग्रेस ने लोगों की सहायता के नाम पर 12 करोड़ रुपये के बिल बनाकर अपने ही हाईकमान को भेज दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी हिमाचल आए और चले भी गए, लेकिन कांग्रेस के मित्रों को इसका पता भी नहीं चला। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल के उद्घाटन को वर्चुअल करने के बजाय स्वयं हिमाचल आकर प्रदेश के प्रति अपना विशेष स्नेह व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें