प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बिलासपुर में 750 बिस्तरों वाला मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाया जाएगा। एम्स कॉलेज अस्पताल में 100 सीटें, जबकि नर्सिंग कॉलेज में 60 सीटें होंगी। लगभग 48 महीने में बनने वाले नए एम्स में 15 ऑपरेशन थियेटर के अलावा 20 स्पेशिएलिटी और सुपर स्पेशिएलिटी विभाग होंगे।
यहां एम्स की तर्ज पर आवासीय परिसर और सहयोगी सेवा केंद्र भी होंगे। चिकित्सा की परंपरागत पद्धति आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए यहां 30 बिस्तरों वाला आयुष विभाग होगा।
बिलासपुर के कोठीपुरा में बनने वाले एम्स को लेकर सरकार गंभीर है। फॉरेस्ट क्लीयरेंस का मामला केंद्र से उठाया है। अन्य विभागों की जमीन को भी एम्स के नाम की जा रही है। - बीके अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य