फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: रेफर मरीज से पहले एम्स बिलासपुर में ड्रोन से पहुंचेगा उसका ब्लड सैंपल

Fri, 06 Oct 2023 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

जब तक एंबुलेंस से मरीज को एम्स पहुंचाया जाएगा, तब तक उसके सारे टेस्ट हो चुके होंगे और डॉक्टर मरीज के उपचार के लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरीज से पहले ड्रोन से उसका ब्लड सैंपल एम्स बिलासपुर पहुंचाने के लिए प्रबंधन ने कवायद शुरू कर दी है। एम्स प्रबंधन ने ड्रोन से सैंपल लाने का ट्रायल शुरू किया है। प्रबंधन को उम्मीद के अनुसार ड्रोन मिला तो इस तरह की सेवाएं शुरू करने वाला बिलासपुर एम्स देश का पहला स्वास्थ्य संस्थान होगा।

विज्ञापन


योजना शुरू हो गई तो प्रदेश के किसी भी दुर्गम क्षेत्र से आपात स्थिति में मरीज का सैंपल उससे पहले ही एम्स पहुंच जाएगा। वहीं, जब तक एंबुलेंस से मरीज को एम्स पहुंचाया जाएगा, तब तक उसके सारे टेस्ट हो चुके होंगे और डॉक्टर मरीज के उपचार के लिए तैयार रहेंगे।

मरीज के एम्स पहुंचने के चंद सेकेंड में ही उसे उपचार मिलना शुरू हो जाएगा। एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर वीर सिंह नेगी, उप निदेशक ले. कर्नल हरी हरन और एमएस डॉक्टर दिनेश वर्मा की मौजूदगी में ट्रायल हुआ।
विज्ञापन


बंदला और पिछड़ा क्षेत्र बुहाड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ड्रोन से खून भेजा गया और वहां से मरीज के खून के सैंपल एम्स लाए गए। बंदला के लिए एम्स से एंबुलेंस से 40 मिनट लगते हैं, लेकिन ड्रोन सात मिनट में पहुंच गया। बुहाड़ की एम्स से दूरी 40 किमी है। सड़क से दो घंटे लगते हैं, लेकिन ड्रोन से 15 मिनट लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें