फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले भाजपा ने जिला परिषद सदस्य भेजे हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के तीन अगस्त होगा चुनाव, सदस्यों के हाथ से छिटकने की आशंका के चलते भेज दिया
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष समेत संगठन के पदाधिकारी भी गए साथ

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला परिषद अध्यक्ष पद को लेकर सियासी जंग तेज हो गई है। संभावित जोड़-तोड़ और सदस्यों की टूट-फूट की आशंका के बीच भाजपा अपने जिला परिषद सदस्यों को बैठक के बाद शिमला से हरियाणा ले गई है। हरियाणा में सरकार भी भाजपा की है।
पार्टी का कहना है कि उसके पास बहुमत है और वह हर हाल में अपना अध्यक्ष निर्वाचित करवाएगी। भाजपा के इस फैसले के बाद जिला परिषद अध्यक्ष पद की सरदारी को लेकर शहर में एक बार फिर हलचल शुरू हो गई है। जिला शिमला में जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए तीन अगस्त को चुनाव होने हैं। यह चुनाव बचत भवन में सुबह 11 बजे शुरू होगा। ऐसे में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी मुकाबला शुक्रवार से ही तेज हो गया है। भाजपा ने सभी निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को शिमला बुलाया। यहां एक निजी होटल में बैठक की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में 12 सदस्य शामिल हुए जबकि भाजपा 15 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रही है।
विज्ञापन


इस बीच नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद सभी सदस्यों को वाहनों के माध्यम से हरियाणा रवाना कर दिया गया। हरियाणा के एक होटल में सभी सदस्यों को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की निगरानी में रखा जाएगा। कांग्रेस ने भाजपा के दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि जिला परिषद में उसका पलड़ा भारी है। कांग्रेस का दावा है कि उसके साथ चार निर्दलीय सदस्य हैं और पार्टी अपने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज करेगी। अब निगाहें तीन अगस्त को होने वाले चुनाव पर टिकी हैं। यदि कोरम पूरा नहीं हो पाया तो चुनाव प्रक्रिया को अगली बैठक तक टाला जा सकता है। शिमला जिला परिषद में 25 सदस्य जीतकर आए हैं।
विज्ञापन




दोनों दलों का दावा अध्यक्ष हमारा बनेगा
भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि जिला परिषद के अधिकांश सदस्य भाजपा के साथ हैं। कांग्रेस भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है लेकिन परिणाम हमारे पक्ष में आएगा। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि कांग्रेस के पास आवश्यक समर्थन मौजूद है। कई निर्दलीय सदस्य लगातार संपर्क में हैं। वह सभी उनके संपर्क में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें