फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि: हिमाचल में गेहूं बीज दो रुपये महंगा, सब्सिडी भी हुई कम

Fri, 15 Oct 2021 01:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

कोरोना काल में किसान वैसे ही आर्थिक मार झेल रहे हैं, ऐसे में अनुदान राशि कम करने से उन्हें और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कोरोना में कई लोगों के रोजगार छिन गए हैं और वे बेरोजगार होकर घरों में बैठे हैं। ऐसे में अधिकतर लोगों ने फिर से खेतीबाड़ी की ओर रुख किया है, लेकिन कई बार किसान महंगे दामों के कारण बीज खरीद नहीं कर पा रहेे।
विज्ञापन
गेहूं(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में इस बार एक तो गेहूं का बीज किसानों को दो रुपये महंगा मिलेगा, ऊपर से सब्सिडी भी दो रुपये कम कर दी गई है। इससे किसानों को प्रतिकिलो बीज पर चार रुपये की चपत लगेगी। इस बार गेहूं के बीज की कीमत 33 रुपये प्रतिकिलो कर दी गई, जोकि 13 रुपये अनुदान के बाद किसानों को 20 रुपये प्रतिकिलो मिलेगा।

विज्ञापन


पिछले साल 15 रुपये अनुदान के बाद 18 रुपये प्रतिकिलो मिला था। कोरोना काल में किसान वैसे ही आर्थिक मार झेल रहे हैं, ऐसे में अनुदान राशि कम करने से उन्हें और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कोरोना में कई लोगों के रोजगार छिन गए हैं और वे बेरोजगार होकर घरों में बैठे हैं।

ऐसे में अधिकतर लोगों ने फिर से खेतीबाड़ी की ओर रुख किया है, लेकिन कई बार किसान महंगे दामों के कारण बीज खरीद नहीं कर पा रहेे। इस बार अनुदान राशि भी कम कर दी गई है। 3300 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का बीज मिलेगा। वहीं, कृषि विभाग के पास 1344 क्विंटल गेहूं का बीज पहुंच गया है और अभी 3730 क्विंटल बीज और आएगा।
विज्ञापन


विभाग ने कुल 5060 क्विंटल गेहूं की मांग की है। जिले में कुल 76,140 किसान हैं और 35 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं का उत्पादन होता है। वहीं, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. पीसी सैणी ने कहा कि गेहूं के बीज की कीमत निर्धारित कर दी गई है। इस बार किसानों को 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बीज मिलेगा और अनुदान राशि 13 रुपये दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें